Tuesday, August 12, 2025

Merchant of Venice: Summary in Hindi

The Merchant of Venice by Shakespeare – Summary in Hindi

Italy के Venice शहर में Antonio नाम का एक व्यापारी रहता था। वह माल -वाहक जहाजों में अपना पैसा invest करता था। जब जहाज माल बेच कर वापस आते थे तो उसे अच्छा फायदा होता था।

एक दिन Antonio का दोस्त Bassanio उसके पास आता है। उसे loan की जरुरत थी। क्युँकि वह Belmont में रहने वाली Portia नाम की लड़की से प्यार करता था। लेकिन उस से शादी करने के लिए उसे पैसों की जरूरत थी।

Antonio के सारे पैसे उस समय माल -वाहक जहाजों पर लगे हुए थे। इसलिए वह loan देने में असमर्थ था।लेकिन उसने Bassanio से कहा कि वह एक और साहूकार से लोन ले ले और वह guaranteer बन जायेगा। Bassanio इसके लिए राजी हो गया।

उधर Belmont में Portia के पिता उसकी शादी कर देना चाहते थे। इसके लिए उन्होंने उसके लिए तीन लड़के पसंद किये थे। लेकिन Portia को उनमे से एक भी पसंद नहीं था।

Portia को Bassanio पसंद था। जो उस से कुछ समय पहले मिला था। Portia अपने दिल की बात अपनी सहेली Nerissa को बताती है। Nerissa भी कहती है कि उन दोनों की जोड़ी बहुत अच्छी रहेगी।

Venice में Antonio अपने दोस्त Bassanio को Shylock नाम के एक यहूदी साहूकार के पास ले जाता है Shylock को Antonio फूटी आँख भी नहीं भाता था।

Antonio भी Shylock की बेइज्जती करता रहता था। क्युँकि Shylock बहुत ज्यादा व्याज पर लोन देता था। और Antonio का business चौपट करने की कोशिशें करता रहता था।

लेकिन इस समय Antonio को Shylock की जरुरत थी। Shylock ने Antonio से उसके बर्ताव के लिए माफ़ी मांगने को कहा। लेकिन Antonio ने मना कर दिया।

फिर भी Shylock, Bassanio को लोन देने के लिए तैयार हो गया। लेकिन उसने एक विचित्र शर्त रखी। उसने कहा कि अगर Antonio ये लोन चुकाने में असफल हो गया तो उसे Shylock को अपने शरीर का 1 pound मांस देना होगा।

Bassanio ने इसके लिए मना किया। लेकिन Antonio मान गया।

फिर Shylock ने contract तैयार करवाया और Antonio ने उस पर हस्ताक्षर कर दिए। Shylock ने Bassanio को 3000 ducats लोन पर दे दिए।

Shylock की बेटी Jessica अपने बाप से तंग आ चुकी थी। वह Antonio के दोस्त Lorenzo से प्यार करती थी।एक रात Jessica भेष बदलकर Lorenzo के साथ भाग गयी। और उस से शादी कर ली।

Belmont में Morocco का राजकुमार Portia का हाथ मांगने उसके घर आया। Portia के पिता ने तीन casket (Jewelry Box) बनवाये थे। उनकी शर्त थी कि जो कोई सही casket का चुनाव करेगा Portia की शादी उसी से होगी।

Morocco के राजकुमार ने तीनों कास्केट पर लिखी ताकीद पढ़ी और सोने का कास्केट चुना। लेकिन यह गलत चुनाव था। इसलिए Portia की शादी राजकुमार से नहीं हो सकी।

Venice में Shylock को जब पता चला कि उसकी बेटी भाग गयी है तो वह Antonio से और भी नाराज हो गया । एक दिन खबर मिलती है कि Antonio के जहाज समुद्री तूफ़ान में नष्ट हो गए हैं। Shylock यह सुनकर बहुत खुश हो गया। क्यूँकि अब Antonio अपना कर्ज नहीं चुका सकता था।

Bassanio अपने एक दोस्त Gratiano के साथ Belmont के लिए निकल पड़ा था। Belmont में Arragon का राजकुमार भी Portia से शादी का प्रस्ताव लेकर आया था। लेकिन उसने चांदी का कास्केट चुना। जो फिर से गलत चुनाव था।

तभी Bassanio भी Portia के यहाँ आ पहुंचा। दोनों ने एक दूसरे से अपने प्यार का इज़हार किया। Portia ने कहा कि उसे अपने पिता की शर्त से डर लग रहा है।

इसलिए Bassanio कास्केट न उठाये। लेकिन Bassanio ने ताम्बे का कास्केट चुना। और यह सही चुनाव साबित हुआ। दोनों की ख़ुशी का ठिकाना न रहा।

उसी समय Gratiano ने भी Nerissa से अपने प्यार का इज़हार कर दिया। सब लोग डबल मैरिज के लिए तैयार हो गए। और दोनों जोड़ों की धूम -धाम से शादी हो गयी। शादी में Jessica और Lorenzo भी आये थे।

Portia अपने पति Bassanio को एक ring देती है। और कहती है कि चाहे कुछ भी हो जाये ये ring अपने से जुदा मत करना। Bassanio उसे वचन देता है।

तभी उन्हें भी खबर मिलती है कि Antonio के जहाज डूब गए थे और अब वह Shylock को लोन वापस नहीं कर सकता था। अब Shylock उसके शरीर से 1 pound माँस निकालने वाला था।

Bassanio और बाकी लोग यह खबर सुनकर डर जाते हैं। Bassanio और Gratiano जल्दी से Venice की तरफ रवाना हो जाते हैं। उनके जाने के बाद Portia और Nerissa भी , मर्दों का भेष बनाकर Venice के लिए निकल पड़ती हैं।

Venice में बहुत से लोगों ने Shylock से कहा कि Antonio के साथ ऐसा न करे। लेकिन उसने किसी की न मानी। मामले की सुनवाई के लिए trial बुलाया गया। जिसके जज Venice के Duke थे।

Bassanio ने कहा कि वो loan का दुगना पैसा चुकाने को तैयार है। लेकिन Shylock इसके लिए भी नहीं माना।

फिर Duke ने एक lawyer को बुलवा भेजा। ताकि लोन वाले contract की जाँच की जा सके। तभी Portia जो मर्द के भेष में थी, वहाँ lawyer बन कर आ पहुँची। उसने भी Shylock से Antonio को माफ़ कर देने के लिए कहा। लेकिन Shylock नहीं माना।

Portia ने फिर contract की जाँच की। उसने कहा कि contract के अनुसार Shylock का Antonio के माँस पर अधिकार है। यह सुनकर Shylock खुश हो गया। उसने lawyer की बहुत तारीफ की।

जैसे ही Shylock, Antonio के शरीर का माँस लेने चाकू लेकर आगे बढ़ा, Portia ने कहा ध्यान रहे, माँस लेते वक़्त खून की एक बूँद भी नहीं निकलनी चाहिए। Shylock ने हैरानी से Portia की तरफ देखा।

Portia ने कहा – contract में लिखा है तुम्हारा अधिकार माँस पर है। लेकिन यह नहीं लिखा कि माँस लेते वक़्त तुम उसका खून भी वहा सकते हो। यह सुनकर Shylock के होश फाख्ता हो गए। वह अपने ही जाल में फँस चुका था। जल्दबाजी में उसने कहा कि वो Bassanio का पैसा लेने के लिए तैयार है।

लेकिन Portia ने कहा कि नहीं contract के अनुसार अब वो सिर्फ Antonio का माँस ले सकता है। Portia ने आगे कहा कि कानून के अनुसार वह एक नागरिक की मौत का षड्यंत्र रचने का गुनहगार है।

और बतौर सजा Shylock को अपनी आधी जायदाद Antonio को देनी होगी और बाकी आधी राज्य को। और अगर वो ऐसा नहीं करता है तो उसे मौत की सजा होगी।

यह सुनकर Shylock सबसे क्षमा -याचना करने लगा। Duke ने कहा कि वो उसकी मौत की सजा को माफ़ करने के लिए तैयार है।

Antonio ने भी कहा कि उसे उसकी जायदाद नहीं चाहिए। लेकिन उसने दो शर्तें रखीं।

 

पहली वह अपनी जायदाद अपनी बेटी Jessica और दामाद Lorenzo के नाम कर दे। जो उसकी मृत्यु के पश्चात उन्हें मिलेगी। और दूसरी कि वह यहूदी धर्म छोड़कर Christian बन जाए।

Shylock ने दोनों शर्तें मान लीं और वहाँ से चला गया।

Bassanio ने lawyer बनी Portia की खूब तारीफ की। जिसे वह पहचान नहीं पाया था। Portia ने कहा कि फीस के रूप में वह उसे अपनी अंगूठी दे दे। Bassanio को मजबूर होकर अपनी अंगूठी देनी पड़ी। Nerissa जो Portia की क्लर्क बानी थी, उसने भी फीस के रूप में Gratiano से अंगूठी माँग ली।

इसके बाद Portia और Nerissa अपने घर Belmont लौट गईं। अगले दिन Bassanio और Gratiano भी वहाँ आ गए।

Portia और Nerissa ने उन दोनों से नाराज होने का नाटक किया। और कहा कि शायद उन्होंने किसी दूसरी औरत को अंगूठी दे दी है। लेकिन कुछ देर तक मजे लेने के बाद उन्होंने बता दिया कि Portia ही lawyer थी।और Nerissa उसकी क्लर्क बनी थी। और अंगूठियाँ उनके पास ही थीं।

तभी एक खुश खबरी मिलती है, कि Antonio के जहाज सही -सलामत वापस आ गए थे। उनके डूबने की खबर झूठी थी। अगले दिन सबने धूम -धाम से जश्न मनाया।

No comments:

Post a Comment

સ્થિતપ્રજ્ઞના લક્ષણો

  સ્થિતપ્રજ્ઞ ના લક્ષણો ભગવદ ગીતા માં "સ્થિતપ્રજ્ઞ" નો અર્થ છે જેનું મન સંપૂર્ણ રીતે સ્થિર , શાંત અને જ્ઞાનમાં એકરૂપ છે. આ શબ્દન...